नई दिल्ली। अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ का झटका जारी है। यूएस कॉमर्स डिपार्टमेंट ने दक्षिण एशियाई देश से आयात किए जाने वाले सोलर सेल्स और पैनल्स पर 125 फीसदी (125% Tariff) एंटी-सब्सिडी काउंटर वेलिंग ड्यूटी की घोषणा की है।
इसी घोषणा में इंडोनेशिया और लाओस जैसे अन्य देशों पर भी समान सोलर आयात टैरिफ लगाए गए हैं।
भारत अब आयात पर सामान्य सब्सिडी दर 125.87 फीसदी का सामना कर रहा है, जबकि इंडोनेशिया और लाओस पर क्रमशः 104.38 फीसदी और 80.67 फीसदी की टैरिफ लगाई गई है।
यह जानकारी यूएस डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए फैक्ट शीट के अनुसार है।
महत्वपूर्ण है कि भारत ने लगभग $2 बिलियन मूल्य के सोलर मॉड्यूल अमेरिका को निर्यात किए है। 2024 में भारत की हिस्सेदारी अमेरिकी सोलर आयात में बढ़कर 11% हो गई जो 2022 में मात्र 3 फीसदी थी)।
2024 के पहले 9 महीनों में ही निर्यात लगभग $1.1 बिलियन रहा। इन सोलर पैनलों को आयात करने में अडानी की बड़ी हिस्सेदारी है।
यह अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों में तनाव का एक नया मामला है, जिससे भारतीय सोलर कंपनियों के अमेरिकी बाजार में निर्यात प्रभावित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: ट्रंप का अदालती आदेश मानने से इंकार, ग्लोबल टैरिफ 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी

