अमेरिका-ईरान वार्ता में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभाता रहेगा: पाकिस्तानी विदेश मंत्री

NFA@0298
1 Min Read


अमेरिका-ईरान वार्ता में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभाता रहेगा: पाकिस्तानी विदेश मंत्री


12-Apr-2026 9:57 AM

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर बातचीत असफल होने के बाद पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक़ डार ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की.

बीबीसी उर्दू सेवा के मुताबिक़, ”प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इसहाक़ डार ने बताया कि इस बातचीत में उन्होंने और पाकिस्तान के फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने “दोनों पक्षों के बीच कई दौर की कठिन और सार्थक बातचीत में मध्यस्थता करने की कोशिश की” और यह बातचीत रविवार सुबह तक जारी रही.”

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने उम्मीद जताई कि अमेरिका और ईरान “सकारात्मक भावना” से बात करना जारी रखेंगे, जिससे कि क्षेत्र और उससे परे स्थायी शांति और समृद्धि हासिल की जा सके.

इसहाक़ डार ने कहा, “यह महत्वपूर्ण है कि दोनों पक्ष युद्धविराम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखें.”

उन्होंने आगे यह भी कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभाता रहेगा. (bbc.com/hindi)



Source link

Share This Article
Leave a Comment