[ad_1]
लेंस डेस्क। अमेरिका और ईरान (US-Iran) के बीच दूसरे दौर की बातचीत के लिए अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुश्नर शनिवार को पाकिस्तान पहुंचने वाले हैं, जहां वे ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची के साथ वार्ता करेंगे। यह जानकारी न्यूज आउटलेट Axios को दो अमेरिकी अधिकारियों ने दी है। इसके अलावा सीएनएन और अल जजीरा के भी इसकी पुष्टि की है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम सीजफायर बढ़ा दिया है, लेकिन हाल के दिनों में कूटनीतिक प्रयासों में कोई प्रगति नहीं हुई है। यह यात्रा गतिरोध को तोड़ने और ट्रंप के सैन्य विकल्पों पर विचार करने से पहले किसी समझौते के लिए गति बनाने का प्रयास है।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करोलाइन लीविट ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, ‘ईरानी बातचीत करना चाहते हैं। वे आमने-सामने बात करना चाहते हैं और राष्ट्रपति हमेशा कूटनीति को मौका देने को तैयार हैं।’
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस बैठक से प्रगति होगी और सकारात्मक परिणाम निकलेंगे। हमने पिछले कुछ दिनों में ईरानी पक्ष से कुछ प्रगति जरूर देखी है।
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची शुक्रवार रात इस्लामाबाद पहुंचने वाले हैं, जहां वे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री इशाक डार और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात करेंगे।
एक पाकिस्तानी अधिकारी ने Axios को बताया कि अरागची के साथ बैठक का मुख्य फोकस ट्रंप प्रशासन के साथ फिर से वार्ता शुरू करने पर होगा।पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि अरागची के साथ हमारी बैठक के बाद अमेरिका के साथ त्रिपक्षीय बैठक का आकलन किया जाएगा।”
अरागची इस्लामाबाद से मस्कट (ओमान) और फिर मॉस्को जाने वाले हैं, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि वे अमेरिकी दूतों से कब मिलेंगे।दो सूत्रों ने बताया कि कुश्नर और विटकॉफ पाकिस्तानी मध्यस्थों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बातचीत के बाद सोमवार को अरागची से मुलाकात कर सकते हैं। CNN ने सबसे पहले विटकॉफ और कुश्नर की इस यात्रा की खबर दी थी।
उप-राष्ट्रपति जे.डी. वेंस, जो पिछली दौर की वार्ता में अमेरिकी टीम का नेतृत्व कर रहे थे, इस यात्रा पर नहीं जा रहे हैं।अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके समकक्ष, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर घालिबाफ अरागची के साथ नहीं आ रहे हैं।
एक अमेरिकी अधिकारी और एक जानकार सूत्र ने बताया कि पिछली वार्ता के बाद ईरानी नेतृत्व में आंतरिक कलह से घालिबाफ निराश हो गए थे और उन्होंने इस्तीफा देने की धमकी भी दी थी। यह स्पष्ट नहीं है कि वे अभी भी ईरानी वार्ता टीम के प्रमुख हैं या नहीं।
सूत्र ने कहा कि वे ईरान के अन्य अधिकारियों से इस्तीफे की बात कर रहे थे और इस पर विचार कर रहे थे, लेकिन उन्होंने अभी इस्तीफा नहीं दिया है।
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि अगर बातचीत आगे बढ़ी तो वेंस पाकिस्तान जाने के लिए तैयार रहेंगे। वे जरूरत पड़ने पर मैदान पर मौजूद टीम के साथ फोन पर बात करेंगे।
वेंस के चीफ ऑफ स्टाफ और उनकी टीम के अन्य सदस्य पाकिस्तान में विटकॉफ और कुश्नर के साथ शामिल होंगे।
[ad_2]
Source link