लखनऊ में आयोजित यूपी दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा और आगामी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि उत्तर प्रदेश आज ग्रीन डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा और 15 लाख करोड़ रुपये की योजनाओं को जमीन पर उतारा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि डकैती और लूट जैसी अपराधिक घटनाओं में कमी आई है और प्रदेश की सीमा सुरक्षा बेहतर हुई है।
शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और देशभक्ति की भावना जागृत हो चुकी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार कम हुआ है तथा गरीबों के लिए कई योजनाएँ लागू की गई हैं, जिनमें 20 घंटे बिजली आपूर्ति भी शामिल है।



