रायपुर। भारतीय रेलवे बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जोन में वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) को नया प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर (PCSO) मिल गया है। महीनेभर पहले बिलासपुर में हुए रेल हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने यह आदेश निकाला है।
रेल मंत्रालय ने अनूप कुमार सतपथी को SECR का नया प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर नियुक्त किया है। उन्हें वेस्ट सेंट्रल रेलवे (WCR) के रिक्त HAG/IRTS पद का उपयोग करते हुए यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरक्षा और संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के बीच यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है।
वर्तमान में SECR में PCSO के पद पर कार्यरत S.C. चौधरी का स्थानांतरण कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक, उन्हें उनके पद सहित ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) भेजा गया है।
यह भी पढ़ें : बिलासपुर ट्रेन हादसा : लोको पायलट पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज, 5 विभागों की शुरूआती रिपोर्ट आयी सामने

