पाटन,,,भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, राष्ट्रपुरुष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा के अविस्मरणीय योगदान को स्मरण करने के उद्देश्य से नगर के आडिटोरियम में पाटन विधान सभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें विजय बघेल सांसद दुर्ग विजय बघेल ,विधानसभा प्रभारी राजीव अग्रवाल , सच्चिदानंद उपासने, प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ,पूर्व मंत्री श्रीमति रमशिला साहू,पूर्व विधायक दयाराम साहू , विनोद अरोरा विशेष रूप से उपस्थित रहें मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि अटल जी महामानव थे जो बिरले ही होते है राजनीति में रहने के बाद भी उनका कोई आलोचक नहीं था वे ईमानदार नेतृत्व कर्ता थे वे आधुनिक भारत के शिल्पकार , सुशासन को अपना उद्देश्य में रखने वाले रहे भाजपा को संवारने में उन्होंने अपना जीवन लगा दिया प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने अपने संबोधन में कहा छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना अटल बिहारी की देन है अपने प्रधानमंत्रित्व काल में परमाणु विस्फोट किया,आर्थिक नाकेबंदी के बावजूद देश को चलाया गांव गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना का प्रारंभ किया जिससे गांव गांव में सड़क की जाल बिछा है श्री वर्मा ने कहा कि अटल जी के नाम से नगरीय निकाय क्षेत्र में अटल वाटिका का निर्माण किया जाना चाहिए कार्यक्रम को सच्चिदानंद उपासने ,भाजपा के दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को स्मरण किया जिला महामंत्री दिलीप साहू ने मंच संचालन किया स्वागत भाषण हर्षा चंद्राकर ने दिया इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिन्हा कुम्हारी,कमलेश चंद्राकर अमलेश्वर,श्रीमती रानी बंछोर पाटन,ज्योति प्रकाश साहू दरबार मोखली,कमलेश साहू जामगांव आर, पाटन महामंत्री अखिलेश मिश्रा,पूर्व जिला सदस्य हर्षा चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर, खेमलाल साहू,हरिशंकर साहू, जिला सदस्य नीलम चंद्राकर ,जनपद अध्यक्ष पाटन कीर्ति नायक,नगर पालिका अमलेश्वर के अध्यक्ष दयानंद सोनकर,राजेश चंद्राकर,राजा पाठक, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, सरपंच राजू साहू,निर्मल जैन, पोसु राम निर्मलकर,मेहतर वर्मा, उत्तरा सोनवानी,तृप्ति चंद्राकर,खेमलाल देशलहरा, विनोद बाग,प्रकाश बिजोरा, राजकुमार मिश्रा,महेश्वर बंछोर के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे


