अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 01 अप्रैल 2026 तक

NFA@0298
2 Min Read


दुर्ग/ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के द्वारा भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए अधिसूचना जारी कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। दुर्ग जिले के ऐसे अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी जिनकी जन्म तिथि 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के मध्य है, वे इस भर्ती के लिए 01 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अग्निवीर जनरल ड्यूटी (पुरुष व महिला), अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं व 10वीं पास) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त सिपाही (फार्मा) के पदों के लिए भी पुरुष आवेदकों से आवेदन मंगाए गए हैं, जिनकी जन्म तिथि 01 जुलाई 2002 से 01 जनवरी 2008 के बीच होना अनिवार्य है।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन 01 जून 2026 से 15 जून 2026 के मध्य होने की संभावना है। विशेष जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, नवा रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा जिला रोजगार केंद्र दुर्ग के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।

ःः000ःः



Source link

Share This Article
Leave a Comment