थाना उरला क्षेत्रांतर्गत कर्मा चौक स्थित संगीता पेट्रोल पंप पर एक गंभीर घटना घटित हुई। मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों द्वारा अपने वाहन में पेट्रोल भरवाते समय अपने पास रखें लाइटर से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में आग लगा दी गई। जिससे मोटरसाइकिल की टंकी के साथ-साथ पेट्रोल मशीन के नोजल में भी आग लग गई, जिससे पेट्रोल पंप परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई तथा एक बड़ी दुर्घटना की आशंका उत्पन्न हो गई।
ऐसी आपात स्थिति में पेट्रोल पंप के कर्मचारी चुड़ामणी देवांगन एवं जितेन्द्र गिरी गोस्वामी ने असाधारण सूझबूझ, साहस एवं तत्परता का परिचय दिया। उन्होंने बिना घबराए तत्काल सक्रिय होकर आग पर काबू पाने हेतु आवश्यक कदम उठाए चुड़ामणी देवांगन,ने फायर इन्टिंग्यूशर की मदद से तत्काल आग बुझाया इसमें और अपनी त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से आग को फैलने से रोक दिया। इसमें जितेंद्र गिरी ने उनकी मदद की दोनों की सतर्कता एवं साहसिक प्रयासों के कारण एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई तथा जन-धन की व्यापक हानि होने से बचाव हुआ।



