अगले दो दिन मंत्रालय से लेकर जिलों तक ई- आफिस ठप रहेगा

NFA@0298
1 Min Read


अगले दो दिन मंत्रालय से लेकर जिलों तक ई- आफिस ठप रहेगा


10-Apr-2026 9:03 PM

रायपुर, 10 अप्रैल। अगले दो दिन मंत्रालय से लेकर जिलों तक ई आफिस ठप रहेगा। मंत्री , से लेकर सचिव, कलेक्टर स्तर तक कोई भी शासकीय कार्य एक क्लिक पर नहीं होगा। यह अवकाश की वजह से नहीं बल्कि ई आफिस साफ्टवेयर के अपग्रेडेशन मेंटेनेंस की वजह से।  एन‌आईसी और जीएडी ने मंत्रालय के ‌ग्रेड-3 लिपिक से लेकर मुख्य सचिव तक इसकी सूचना दे दी है। सूचना के अनुसार शुक्रवार को शाम 7 बजे से रविवार शाम 7 बजे तक ई आफिस साफ्टवेयर शट डाउन किया जाएगा। 

एन‌आईसी ने पिछले वर्ष अगस्त में पूरा सिस्टम ठप हुआ था।



Source link

Share This Article
Leave a Comment