अंडरब्रिज के पास बोरी में मिला अज्ञात महिला का

NFA@0298
1 Min Read


दुर्ग । CG NEWS: दुर्ग  जिले के किचन्द्रा मौर्य अंडरब्रिज के पास बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब नाली में बोरी में बंद अज्ञात महिला का शव मिला। बोरी के बाहर दिखाई पड़े महिला के हाथ को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

– Advertisement –

Ad image

सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक अनुमान के अनुसार मामला हत्या कर शव को छिपाने का लग रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित कोणों से जांच में जुटी है।

– Advertisement –

Ad image

महिला की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। सुपेला पुलिस ने कहा है कि जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।



Source link

Share This Article
Leave a Comment