पाटन / अयोध्या में श्री रामचन्द्र जी के प्राण प्रतिष्ठा के दिन ग्राम सेलूद में 108 कलश के साथ श्रीराम जानकी मंदिर भाठापारा से ग्राम के माता बहनो के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया । प्रतिदिन गाँव में लोगों ने स्व स्फुर्त होकर सैकड़ो की संख्या में बाजा गाजा के साथ प्रभातफेरी निकाला जाता रहा है l घर घर दीपक जलाने के साथ रंगोली बनाकर उत्सव मनाया गया । सेवा समिति के द्वारा सेवा भजनो के माध्यम से भगवान की स्तुति की गई । राम जन्म उत्सव मनाने व इस पल स्वर्णिम पल को यादगार बनाने महिलावो व पुरुषों में गजब का उत्साह था l हिंदुओ के लिए 550 वर्ष बाद कई पीढ़ी के बीत जाने के बाद यह स्वर्णिम क्षण अपने जीवित जीवन काल मे पिछले दो वर्ष पूर्व आया था उसी को उत्सव के रुप में मनाया गया । कलश यात्रा राम जानकी मंदिर भाठापारा से प्रारम्भ होकर ग्राम भ्रमण करते हुए बजरंग चौक में पुजा अर्चना किया गया। साथ ही ग्राम की माता बहनो द्वारा पहली बार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया l इस कार्यक्रम में गाँव की महिला पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए । सभी लोगों को महाभोग भी वितरण किया गया । इस अवसर पर प्रमुख रुप से ग्राम की पूर्व सरपंच खेमिन खेमलाल साहू, रमेश देवांगन, महेश्वर बंछोर, लोकमनी चंद्राकर पूर्व मण्डल अध्यक्ष, तारेन्द्र बंछोर, टामनलाल साहू, कृष्ण कुमार साहू, जयंत साहू, अशोक यादव, रोमन वैष्णव, टी पी शर्मा, सुरेंद्र बंछोर, कौशल बनपेला, अनिल बनपेला, उमेश सिन्हा, भोला साहू, लक्षमण साहू, लक्ष्मण वर्मा, सिमा ठाकुर, ललिता वर्मा, सत्यभामा बंछोर, केवरा साहू,रूखमणी सेन, पार्वती ठाकुर, किरण सोनवानी, ललिता बनपेला, पीताम्बरी साहू, केवरा साहू, विमला साहू, सत्यभामा बंछोर, उर्वशी बंछोर, शैल साहू, राजेश्वरी साहू, सरस्वती ठाकुर, ऑंसूइय्या बंछोर, लक्ष्मण साहू, अर्जुन ठाकुर, लाभचंद जैन, अशोक जैन, ड़ी के सिंग, लक्ष्मण वर्मा, अमरचंद साहू , लोकनाथ साहू, नरसिंग देवांगन, अशोक देवांगन, ठाकुर राम साहू, माउ बंजारे, अनिता देवांगन, आशा वर्मा, दिलेश्वरी देवांगन, सुनीता ठाकुर, प्रकाश साहू, चम्मन साहू, सीताराम यादव, भुनेश्वरी साहू, लवण बंजारे, अजय सिंह, नेत्रपाल सिंह भागवत बंछोर, रोहणी साहू, अनीता सिन्हा, धारिणी जैन, पार्वती ठाकुर,फूलकुमारी साहू, सुनीता ठाकुर, प्रिया देवांगन, भुनेश्वरी साहू, देवला साहू सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे ।

