
रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधिकृत वेंडरों के माध्यम से गाडियों तथा स्टेशनों में गुणवत्तायुक्त खानपान की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है । स्टेशनों एवं गाडियों में यात्रियों को उपलब्ध कराई गई खानपान की गुणवत्ता को बरकरार रखने तथा उसमें लगातार सुधार हेतु वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के मार्गदर्शन में मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा गाडियों तथा प्रमुख स्टेशनों में अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु नियमित रूप से खानपान जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी संदर्भ में वाणिज्य विभाग द्वारा 17.03.2026 को दोपहर 2 बजे से 18.03.2026 को सुबह 8 बजे तक रायपुर स्टेशन पर अनाधिकृत वेंडरों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक विशेष गहन अभियान चलाया गया। रायपुर स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की जाँच की गई विशेष रूप से रात की ट्रेनों की जाँच की गई।
इस अभियान के परिणाम इस प्रकार हैं:
(1) 5 अनधिकृत विक्रेताओं को आरपीएफ को सौंप दिया गया और उन पर धारा 144 और 147 के तहत मामला दर्ज किया गया।
(2) रायपुर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की भी रायपुर में जाँच की गई। अनधिकृत ब्रांड के 456 पैकेज
ड्रिंकिंग वाटर पानी की बोतल (पीडीडब्ल्यू) यूनिट आगे की कार्रवाई के लिए चीफ पार्सल सुपरवाइजर रायपुर के अधीन जमा किया गए।
(3) 02 क्विंटल बिना बुक किए हुए सामान का पता चला और उन पर 2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के मार्गदर्शन में एक विशेष गहन अभियान गोपनीय योजना के रूप में शुरू किया गया है । यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से निगरानी अभियान चलाता रहेगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news |
digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें 
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य
ताजा-तरीन खबरें



