स्किलिंग प्रोग्राम के अंतर्गत सर्टिफिकेट प्रोग्राम का प्रशिक्षण कार्यक्रम

NFA@0298
2 Min Read


ऐतिहासिक एवं प्राचीनतम औद्योगिक नगरी राजिम स्थित शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम में एनएसई एवं छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वाधान में स्टूडेंट स्किलिंग प्रोग्राम के अंतर्गत सर्टिफिकेट प्रोग्राम का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विषय विशेषज्ञ के रूप में अतिथि प्रवक्ता श्री हरीश पाल उपस्थित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया इस कार्यक्रम पर अध्यक्षता कर रही संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉक्टर सविता मिश्रा ने कहा की नई शिक्षा प्रणाली एन ई पी 2020 में स्किल एनहैंसमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को अलग-अलग रोजगारोन्मुखी कोर्स से अवगत कराना है, उसी के तारतम्य में यह कार्यक्रम बैंकिंग सेक्टर ,म्युचुअल फंड, एल आई सी आदि महत्वपूर्ण विषयों पर व्यवहारिक जानकारी प्रदान करेगी जिससे छात्र-छात्राएं अवश्य ही लाभान्वित होंगे तथा उनके भावी जीवन में यह बहुत ही उपलब्धि भरा रहेगा। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी सुश्री चित्रा खोटे ने चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की विवरणिका प्रस्तुत की।

तत्पश्चात मुख्य वक्ता हरीश पाल ने बैंकिंग फाइनेंस सेवा और इंश्योरेंस क्षेत्र से संबंधित बुनियादी ज्ञान वित्तीय बाजार की संरचना तथा आधुनिक वित्तीय तकनीक की जानकारी प्रदान की l बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित तकनीकी शब्दों एन ई एफ टी आरटीजीएस आइएमपीएस यूपीआई ऋण सुविधा बीमा उद्योग चेक के प्रकार आदि के बारे में व्यावहारिक रूप से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण के पश्चात रजिस्टर छात्र-छात्राओं का परीक्षा होगा तथा पास होने वाले छात्र-छात्राओं को एन एस ई द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ प्रोफेसर एमएल वर्मा विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को गति प्रदान करने डॉ अश्वनी साहू हनी सिंह पाटकर सुश्री निधि बग्गा डाहरू सोनकर का अमूल्य योगदान प्राप्त हुआ ।इसमें 60 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जो सभी रजिस्टर्ड थे।

यह कार्यक्रम चार दिन तक लगातार 11 से 4 बजे तक आयोजित होंगे।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती क्षमा शिल्पा मसीह सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान द्वारा किया गया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment