सिया रामचन्द्र जी के परम भक्त थे गुहा निषाद राज…आशीष वर्मा

NFA@0298
2 Min Read


  • केसरा पाली स्तरीय भक्त गुहा निषादराज जयंती समारोह बोरेन्दा में मनाया गया!

रानीतराई।भक्त गुहा निषाद राज जयंती निषाद समाज केसरा पाली स्तरीय ग्राम बोरेन्दा में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।ग्राम में सुबह 10 बजे कलश यात्रा में ग्राम भ्रमण कर मंच स्थल में सामूहिक आरती किया गया।तत्पश्चात मानसगान,सामाजिक परिचर्चा एवं अतिथियों का स्वागत उद्बोधन एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री,विधायक पाटन के प्रतिनिधि आशीष वर्मा थे,अध्यक्षता देवकुमार निषाद(तह.अध्यक्ष एवं मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य)ने की,विशेष अतिथि चोवाराम निषाद(क्षेत्रिय अध्यक्ष,केसरा-परसुलीडीह),अशोक साहू(पूर्व उपाध्यक्ष,जिप दुर्ग),राजेश ठाकुर(अध्यक्ष,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर,डॉ. ईश्वर प्रसाद निषाद(सरपंच,अध्यक्ष केसरा पाली),देवनाथ निषाद(जिला संगठन सचिव दुर्ग),बहुरसिंह निषाद(उपाध्यक्ष, केसरा पाली) एवं सामाजिक पदाधिकारियों ने सियारामचंद्र जी एवं भक्त गुहा निषाद राज के तेलचित्र पर माल्यार्पण, पूजा अर्चना कर समाजगंगा के लिए खुशहाली की मंगलकामना किए।

मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ने भक्त गुहा निषाद राज सियारामचंद्र के प्रिय भक्तों में से थे,आज समाज उनके प्रति सच्ची श्रद्धा,विश्वास से निरंतर आगे बढ़ रहा है।भूपेश भैया को हमेशा निषाद समाज से आशीर्वाद मिला है,जिसके तहत आपके समाज के सर्वांगीण विकास के प्रति कृत संकल्पित रहे है।
तहसील अध्यक्ष देवकुमार निषाद ने समाज के विकास में सभी की सहभागिता पर बल दिया।
पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने हमे समाज के रीति नीति से चलते हुए युवा पीढ़ी को संदेश देने का शुभ अवसर इष्टदेव सियाराम चंद्र,भक्त गुहा निषाद के जयंती के माध्यम से मिल रहा है।
इस अवसर पर डा नोहर साहू,नरेंद्र साहू,संतोष निषाद(उपाध्यक्ष,केसरा पाली),भागवत निषाद(उपाध्यक्ष,ग्राम विकास),कामेशसिंह कश्यप,(सरपंच,बोरेन्दा)आकाश कुमार यादव(उपसरपंच),बनवाली राम निषाद,मीणा,नरसिंग निषाद,मनहरण निषाद,पालकुमार निषाद,अनिता निषाद,आकाश यादव,परमेश्वर निषाद,सनत यादव,मनोज यादव,मुकेश साहू,रामकुमार साहू एवं केसरा पाली निषाद समाज छोटे बोरेन्दा(केसरा) के बड़ी संख्या में महिलाएं,युवा एवं ग्रामीणजन शामिल थे।

The post सिया रामचन्द्र जी के परम भक्त थे गुहा निषाद राज…आशीष वर्मा appeared first on news24carate.com.



Source link

Share This Article
Leave a Comment