
सांसदो के साथ डिनर पर शामिल हुए सीएम साय
23-Mar-2026 9:57 PM
शुक्ला, फूलो रहीं, बृजमोहन नहीं
रायपुर/नई दिल्ली, 23 मार्च। सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में आज राज्य के सांसदों के साथ रात्रिभोज पर आत्मीय मुलाकात की। इसमें कांग्रेस सांसद, राजीव शुक्ला, फूलो देवी नेताम भी शामिल हुईं। रायपुर में होने की वजह से बृजमोहन अग्रवाल शामिल नहीं हो सके। सीएम केरल के चुनावी दौरे के बाद शाम को दिल्ली पहुंचे थे।
सीएम साय ने ट्वीट कर कहा कि इस अवसर पर सांसद साथियों के साथ विस्तार से संवाद हुआ और प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
छत्तीसगढ़ को विकास के नए आयामों तक पहुँचाने के लिए हम संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। मिलकर किए गए प्रयासों से ही नए, सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा।


