सड्डू में खौफनाक चाकूबाजी

NFA@0298
1 Min Read


सड्डू में खौफनाक चाकूबाजी


10-Apr-2026 1:19 PM

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 अप्रैल । बीएसयूपी साजन दास खेमका कालोनी सड्डू पर हुए हमले का दो मिनट का खौफनाक वीडियो सामने आया है। दो दिन पहले 

बुधवार दिनदहाड़े  चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल  का इलाज चल रहा है। यह दिनदहाड़े सरेराह हुई गैंगवार का नतीजा है।

छवि महानंद पर चाकू से कई बार हमला करते हुए देखा जा सकता है।राजा उर्फ हसन की एक्टिवा गिरवी रखने के विवाद पर गैंगवार हुआ था।

आरोपी चेरु कुमार और चिंता कुमार गिरफ्तार किए गए हैं। पुरानी विधानसभा पुलिस गैंग के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

इससे पहले दोनों गैंग के युवक एक्टिवा और ई रिक्शा में पहुंचते हैं। एक्टिवा सवार एक आरोपी पहले ई रिक्शा चालक को थप्पड़ मारता है और फिर दोनों गुट के युवक मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इनमें से एक को चाकू से और दूसरे को पत्थर से हमला करते भी देखा जा सकता है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment