
पाटन/दुर्ग। भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला दुर्ग की नई कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल तिकरिहा, संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही एवं जिला प्रभारी नंदन जैन की सहमति तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के अनुमोदन से भाजयुमो जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह द्वारा की गई जिसमें पाटन विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय युवा नेता ग्राम पंचायत झीट के सरपंच रूपेंद्र (राजू) साहू को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके इस मनोनयन से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में की गई है, जिसमें संगठन की मजबूती और युवाओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी गई है। रूपेंद्र (राजू) साहू लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी सराहनीय रही है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके नियुक्ति पर खुशी जताते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा युवाओं की आवाज को प्रभावी मंच मिलेगा।
रूपेंद्र (राजू) साहू ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।


