रिसाली,,शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में ‘कैंपस कालिंग प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास अधिकारों की समझ सुरक्षा के प्रति सजकता एवं समाज में सक्रिय सहभागिता को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य महोदया एवं महिला प्रकोष्ठ प्रभारी के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद छात्रों को जागरूक करने हेतु एक प्रभावशाली लघु फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसमें महिलाओं के कार्य स्थल सुरक्षा लैंगिक समानता आत्मनिर्भरता तथा सामाजिक चुनौतियों से निपटने के विषयों पर संदेश दिए गए। इसके साथ ही प्रो. वेद प्रकाश सिंह के द्वारा पी.पी.टी. प्रस्तुतीकरण के माध्यम से छात्राओं को कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन नंबर, कार्यस्थल पर सुरक्षा प्रावधानों से अवगत कराया गया।
महिला प्रकोष्ठ के द्वारा उपस्थित सभी छात्रों और सहभागी प्राध्यापको को महिला सुरक्षा सम्मान एवं जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। शपथ के माध्यम से यह संकल्प लिया गया कि सभी छात्राएं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहेंगे किसी भी प्रकार के अन्याय या दुर्व्यवहारों के खिलाफ आवाज उठाएंगे और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी भागीदारी निभाएंगी ।अंत में प्राचार्य ने महिला प्रकोष्ठ के प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता पर कार्यक्रम निरंतर रूप से आयोजित करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ रितु श्रीवास्तव ने किया तथा इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ अनुपमा आस्थाना, कार्यक्रम के संयोजक प्रो.निवेदिता मुखर्जी, डॉ पूजा पांडेय, विनीता, डॉ ममता, प्रो नूतन कुमार देवांगन, प्रो सतीश कुमार गोटा, रोशन कुमार सिंह,कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्राओं की सहभागिता रही।

