रायपुर में सजेगा साहित्यिक-सांस्कृतिक मंच, 23 जनवरी को होगा ‘सृजन संवाद-3’

NFA@0298
2 Min Read


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को साहित्यिक-सांस्कृतिक का आयोजन होने जा रहा है। जन संस्कृति मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘सृजन संवाद-3’ में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रसिद्ध लेखक, कवि और आलोचक हिस्सा लेंगे और प्रतिवाद की भावना से ओतप्रोत अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।

सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में शाम चार बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में इसमें जाने-माने कथाकार मनोज रुपड़ा, अशोक नगर से हरिओम राजोरिया, इलाहाबाद से बसंत त्रिपाठी और लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, रायपुर के विनोद वर्मा, सुदीप ठाकुर और समीर दीवान शामिल होंगे। ये रचनाकार न केवल अपनी कविताएं, कहानियां और अन्य रचनाएं सुनाएंगे, बल्कि दर्शकों-श्रोताओं के साथ खुलकर संवाद भी करेंगे।

इसके अलावा, कार्यक्रम में संस्कृतिकर्मी वर्षा बोपचे, सुनीता शुक्ला और सीमा राजोरिया जनगीतों की मधुर प्रस्तुति देंगी, जो आयोजन को और भी जीवंत बनाएंगी। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार सोनी करेंगे, जबकि आभार ज्ञापन रूपेंद्र तिवारी द्वारा किया जाएगा।

जन संस्कृति मंच का यह आयोजन उन सभी लेखकों, कवियों, कलाकारों, संस्कृतिकर्मियों और पत्रकारों के लिए खुला है जो यह मानते हैं कि विचारधारा अभी जिंदा है और इतिहास को किसी भी तरह दबाया या समाप्त नहीं किया जा सका है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment