रायपुर में “नारी तू नारायणी सम्मान 2026” का भव्य आयोजन

NFA@0298
2 Min Read


रायपुर। यूएचएफसी फाउंडेशन (United Hands for Change) द्वारा “नारी तू नारायणी सम्मान 2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर में किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 121 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

संस्था के संस्थापक एवं निदेशक सोनम श्रीवास्तव एवं महेंद्र सिंघानिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

– Advertisement –

Ad image

इस आयोजन में खेल, चिकित्सा, शिक्षा, कला, अभिनय, गायन, दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़ी प्रतिभाशाली महिलाओं को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से चयनित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को प्रोत्साहन राशि एवं उपहार प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

– Advertisement –

Ad image

मुख्य अतिथि के रूप में विभा अवस्थी (प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा भाजपा) एवं समाजसेवी एवं यूथ आइकन केवल श्रीवास उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में अजंता चौधरी, हर्षिका ठाकुर, प्रदीप तिवारी, डॉ. अभिषेक मिश्रा, टी. जया, प्रीति त्रिपाठी, जया रेड्डी, पीयूष जैन,नेहा जैन, डॉ. मीनाक्षी दुबे एवं विलास सुतार डी.पी. गोस्वामी शामिल रहे।पुरस्कार वितरण के सहयोगी कमलेश जैन पुरस्कार वितरण के सहयोगी चंपा देवी इंदिरा देवी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वार किया गया. कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शुभा मिश्रा द्वारा किया गया।

यूएचएफसी फाउंडेशन द्वारा समाज के वंचित वर्गों, विशेषकर महिलाओं एवं गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। संस्था द्वारा अंग्रेजी कक्षाएं, व्यक्तित्व विकास, कंप्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई, मेकअप, बेकिंग एवं मेहंदी जैसी उपयोगी कक्षाओं का संचालन किया जाता है, जिससे लोग आत्मनिर्भर बन सकें।

इस सफल आयोजन में टीम के सदस्यों—शरद श्रीवास्तव, किरण, कुसुम जी, राखी यादव, ज्योत्सना, मोहित भोगल, स्वाति एवं अनामिका यादव—का विशेष योगदान रहा।

 

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment