रायपुर के इस नगरपालिका में पीएम आवास योजना पर बवाल

NFA@0298
2 Min Read


रायपुर – अभनपुर। Raipur News : नगरपालिका परिषद अभनपुर में भाजपा पार्षदों ने गंभीर आरोप लगाया है। प्रेस कांफ्रेंस कर प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य को षड्यंत्रपूर्वक छलकपट से वार्ड 3 के पार्षद के रिश्तेदार का देने का लगाया आरोप।

 

– Advertisement –

Ad image

मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका अभनपुर में वार्ड नं 3 के पार्षद माहेश्वरी वैष्णव के द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर अपने परिवार के सदस्य सगे भतीजे को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्किटेक्ट का वर्कआर्डर पी आई सी से साठ गांठ कर दिलाया गया था और यह कार्य उनके पुत्र पार्थ वैष्णव के द्वारा किया जा रहा था। हितग्राहियों से फॉर्म लेना और आवास से संबंधित कार्य उनके पुत्र के द्वारा किया जा रहा था।

 

– Advertisement –

Ad image

जब इस संबंध मे भाजपा पार्षद के द्वारा सूचना का अधिकार 2005 के तहत जानकारी चाही गई तो आनन फानन में नीरज वैष्णव के नाम से जो वर्कआर्डर जारी किया गया था। उसको बैक डेट में निरस्त करवाया गया जो कि शासन के नियमों की घोर लापरवाही है।

 

इस संबंध में सभी भाजपा पार्षद उचित और ठोस कार्यवाही चाहते है। हालांकि पूरे मामले में जांच के बाद ही खुलासा होगा लेकिन अभी भाजपा पार्षदों ने नगरपालिका के कांग्रेस पार्षद और अधिकारी पर आरोप लगाया है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment