रायपुर,, छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ के प्रान्ताध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र जी और महासचिव शिरीष त्रिवेदी ने बताया कि सेवानिवृत कर्मचारीयो के प्रतिनिधि मंडल में अभय राम साहू , राकेश शुक्ला, , और महेश सिंह ठाकुर , विष्णुदास मानिकपुरी जी और विलम्ब से आये गणेश यादव, उपेंद्र यादव, प्रकाश सिंह ठाकुर एवं डा गुणिशचंद्र शाकार आदि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को तीसरी बार जनदर्शन में अपना पक्ष रखते हुए आवेदन पत्र दिये।प्रदीप कुमार मिश्र जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के सभी विश्वविद्यालय के समस्त सेवानिवृत कर्मचारीगण जो सातवें वेतनमान का लाभ लेते हुए सेवानिवृत होते हैं तब उन्हें सेवानिवृति उपरांत छठवे वेतनमान के आधार पर पेंशन दिया जाता है l

प्रदीप मिश्र ने बताया कि 31 दिसंबर 2015 के पूर्व किसी भी वर्ग का विश्वविद्यालयीन कर्मचारी सेवानिवृत होते हैं तो उन्हे सातवें वेतनमान के आधार पर पेशन देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदेश जारी किया गया है । जबकि ये कर्मचारीगण अपने कार्य काल में कभी भी सातवें वेतन मान के आधार पर एक भी दिन का वेतन नहीं लिए हैं।

जबकि 1 जनवरी 2016 से छत्तीसगढ़ शासन ने अपने प्रदेश के समस्त शासकीय कर्मचारीयों और प्रदेश के सभी नगर निगम के कर्मचारियों , इंदिरा गाँधी कृषि वि वि, छ ग गृह निर्माण मंडल, माध्यमिक शिक्षा मंडल, के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन आदेश जारी कर पेंशन दे रहा है l तब छत्तीसगढ़ प्रदेश समस्त सेवानिवृत विश्वविद्यालयीन कर्मचारियों को सातवें वेतन मान के आधार पर पेंशन देने से शासन अब तक क्यों वंचित कर रखा है l प्रदीप मिश्र जी ने छत्तीसगढ़ सरकार से निवेदन / मांग की है कि छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25 वीं वर्षगांठ ,, रजत जयंती ,, के शुभावसर पर प्रदेश के विश्वविद्यालयो के सेवानिवृत कर्मचारीओ ने विगत दस वर्षो से पेंशन आदेश शीघ्र जारी करने की मांग/ इंजतार करते हुए सेवानिवृत हो रहे हैं इनमें से कुछेक कर्मचारियों का निधन भी हो गया है l सेवानिवृत कर्मचारियों ने केंद्र में, राज्य में, और नगर निगम के चुनाव में अपनी अहम भूमिका अदा करते हुए भाजपा की ट्रीपल इंजन की सरकार बना कर दिया है इसके साथ ही इन सेवानिवृत कर्मचारियों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की और उसकी सूची भी जनदर्शन में मुख्यमंत्री जी को सौपी और मुख्य मंत्री को बताया कि सेवानिवृत कर्मचारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए साय सरकार मैं चौथा चक्का/ चौथा इंजन लगा कर विष्णु देव सरकार को और भी मजबूत बना कर दिया है , सेवानिवृत कर्मचारियों ने साय सरकार से उम्मीद / अपेक्षा और मांग / निवेदन करते हैं कि शीघ्र ही सातवें वेतनमान का आदेश 26 जनवरी 2026 के पूर्व जारी किया जाय विदित हो कि 01/01/2026 से संभवतः आठवां वेतन मान लागू होने की प्रबल संभावना है इसके पूर्व विश्वविद्यालयो के सेवानिवृत कर्मचारीओ के लिए पेंशन आदेश शीघ्र जारी किया जाय l
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष प्रतिनिधि मंडल ने अपनी पेंशन समस्या को संक्षिप्त रूप में रखा , मुख्य मंत्री जी ने सेवानिवृत कर्मचारीओ की समस्याओ को ध्यान से सुना और शीघ्र आदेश जारी किए जाने का भरोशा दिलाया प्रतिनिधि मंडल ने उनके द्वारा दिये गये आश्वशन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

