भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257

NFA@0298
2 Min Read


डेस्क। IND vs ZIM Live : आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला खेला जा रहा है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारतीय टीम को हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। भारत इस मुकाबले में दो बदलावों के साथ उतरा है।

भारत की पारी समाप्त

– Advertisement –

Ad image

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या के अर्द्धशतकों के दम पर 256 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 55 रनों की पारी खेली. जबकि हार्दिक पांड्या 23 गेंदों में 50 रनों और तिलक वर्मा 16 गेंदों में 44 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे. भारत ने जारी टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर किया है जबकि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. भारत ने अपनी पारी में 17 छक्के जड़े हैं. भारत के सेमीफाइनल की उम्मीदों के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है. इससे पहले, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. जिम्बाब्वे जहां एक बदलाव के साथ उतरी है, वहीं टीम इंडिया ने दो बदलाव किया है. भारतीय कप्तान ने टॉस के दौरान बताया कि वाशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल आए हैं, जबकि रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन आए हैं.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

– Advertisement –

Ad image

जिम्बाब्वे प्लेइंग इलेवन: तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा

भारत प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह



Source link

Share This Article
Leave a Comment