भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर अशोक साहू ने दी बधाई

NFA@0298
1 Min Read


पाटन। साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के पावन अवसर पर विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग अशोक साहू ने समस्त स्वजातीय बंधुओं सहित सभी वर्गों के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अशोक साहू ने अपने संदेश में कहा कि भक्त माता कर्मा त्याग, सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता की प्रतीक हैं। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्शों पर चलकर हम सभी को समाज में भाईचारा, प्रेम और सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि माता कर्मा की जयंती केवल साहू समाज के लिए ही नहीं बल्कि सभी वर्गों के लोगों के लिए प्रेरणादायी पर्व है। इस अवसर पर समाज के लोग धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से एकता, संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।
अशोक साहू ने भगवान से प्रार्थना करते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की तथा स्वजातीय बंधुओं सहित सभी समाज के लोगों से जयंती को श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।



Source link

Share This Article
Leave a Comment