फूलोदेवी नेताम राज्यसभा प्रत्याशी
04-Mar-2026 9:05 PM
कांग्रेस ने जारी की सूची
रायपुर, 2 मार्च। राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए कांग्रेस अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है।राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम को दोबारा मौका दिया गया है।
प्रदेश में राज्यसभा की दो सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि कल है। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व पर शीघ्र निर्णय लेने का दबाव है। बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान ने संभावित नामों पर मंथन कर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक तीन प्रमुख नेताओं के नाम पर चर्चा हुई थी। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, मौजूदा सांसद फूलोदेवी नेताम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हैं। संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए फूलोदेवी नेताम के नाम पर सहमति बनी है और इसकी घोषणा कर दी गई है। फूलोदेवी नेताम ने नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने मुलाकात की, और उनका आशीर्वाद लिया।

