फाग गायन लोकसंस्कृति की जीवंत पहचान है ः कुंवरसिंह

NFA@0298
2 Min Read


देवरीबंगला / देवरी ब्लॉक के ग्राम गंधरी,टटेंगा,हरदी ट एवं जेवरतला रोड में फाग समिति एवं ग्रामीणों द्वारा आयोजित फाग गायन एवं झांकी प्रतियोगिता में विधायक कुंवर सिंह निषाद शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री कृष्णा की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। विधायक ने फाग प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए कहा कि फाग गीत युगों से चली आ रही है। गांव एवं शहरों में फागुन मास में जगह-जगह फाग गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसमें ग्रामीण अपनी एकजुटता दिखाते हुए सबको साथ मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देते हैं। होली जैसा ह्रदय को आनन्दित करने वाला कोई दूसरा पर्व नही है। ऐसे आयोजनों में आप सबके बीच पहुंचना मेरे लिए केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि परिवार से मिलने जैसा भाव है।फाग के मधुर गीत, ढोल नगाड़ा की थाप और रंगों में घुला भाईचारा हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति की जीवंत पहचान है। अपनों के बीच जो प्रेम, विश्वास और सम्मान मिलता है, वही मुझे निरंतर जनसेवा के मार्ग पर और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।आप सभी का स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।

फाग गायन व झांकी प्रतियोगिता में पूर्व अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, ब्लाक अध्यक्ष संजीव चौधरी, जनपद सदस्य भूपेश नायक, सरपंच दिप्ती साहू, चंद्रहास चापिरा, उत्तम साहू, ललित हिरवानी, पुरुषोत्तम उर्वशा, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सहित आयोजक समिति के सदस्य एवं ग्रामीण ् उपस्थित रहे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment