प्रेम संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या

NFA@0298
2 Min Read


गुजरात। CRIME NEWS: गुजरात के भावनगर जिले के मालणका गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम संबंध के शक में 21 वर्षीय राधेश बारैया की उसके ही चचेरे भाई और दो अन्य लोगों ने कथित तौर पर हत्या कर दी।

परिजनों के अनुसार राधेश घर से निकलने के कुछ समय बाद सूचना मिली कि वह मालणका-अवनिया रोड के पास एक खेत में बेहोश पड़ा है। परिवार उसे तत्काल सरकारी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर राहुल बारैया, जयेश बारैया और मनोज बारैया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस जांच में सामने आया कि राहुल ने सुबह करीब 9 बजे राधेश को सुलह की बात कहकर खेत में बुलाया, जहां पहले से मौजूद आरोपियों के साथ विवाद बढ़ा और लाठी व भारी वस्तु से हमला किया गया।

सिर में गंभीर चोट और हेमरेज के कारण राधेश की मौत हो गई। एएसपी घनश्याम गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंध को लेकर विवाद और पूर्व में दी गई धमकी की बात भी सामने आई है।

– Advertisement –

Ad image

गिरफ्तार आरोपियों में राहुल बारैया भारतीय सेना में तैनात बताया जा रहा है; पुलिस यह जांच कर रही है कि वह छुट्टी पर कब आया और क्या हत्या की साजिश पहले से रची गई थी। तीनों आरोपी हिरासत में हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment