पाकिस्तान में शादी के दौरान आत्मघाती हमला

NFA@0298
1 Min Read



पेशावर: शुक्रवार रात पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में एक शांति समिति सदस्य के आवास पर शादी समारोह के दौरान हुए आत्मघाती हमला हो गया। इस हमले में कम से कम पांच लोग मारे गए और दस घायल हो गए। डेरा इस्माइल खान जिले के जिला पुलिस अधिकारी, सज्जाद अहमद साहिबजादा ने पुष्टि की कि यह एक आत्मघाती बम हमला था जो कुरैशी मोड़ के पास शांति समिति के प्रमुख नूर आलम मेहसूद के आवास पर शादी समारोह के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि हमले के समय मेहमान नाच रहे थे। विस्फोट से कमरे की छत गिर गई, जिससे बचाव कार्य बाधित हुआ और मलबे के नीचे फंसे लोगों तक पहुंचना मुश्किल हो गया। जिला मुख्यालय अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। एक बयान में, खैबर पख्तूनख्वा रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी ने कहा कि पांच शव और 10 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment