पंडरी कपड़ा बाजार की 19 दुकानों की सील खोलने बनी सहमति

NFA@0298
1 Min Read


पंडरी कपड़ा बाजार की 19 दुकानों की सील खोलने बनी सहमति


12-Mar-2026 11:04 PM

रायपुर, 13 मार्च। विधायक  पुरंदर मिश्रा ने  निगम मुख्यालय में महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप अपर आयुक्त  पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक  आभाष मिश्रा, ईई आशुतोष सिंह, पंडरी कपड़ा बाजार की सीलबन्द दुकानों के संचालकों की बैठक ली।  बैठक में विगत दिनों सीलबंद की गयी 19 दुकानों की सील खोलने पर सहमति बनी।

इस दौरान चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष  सतीश थोरानी, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष अमर पारवानी भी उपस्थित रहे.

यहां यह उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पूर्व में पंडरी कपड़ा बाजार के व्यापारियों की मांग पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा पंडरी कपड़ा बाजार की सीलबंद दुकानों की सील खोलने की अनुशंसा  के आयुक्त  विश्वदीप को पत्र लिखकर की गयी थी.



Source link

Share This Article
Leave a Comment