
नोएडा। उत्तर प्रदेश का नोएडा मंगलवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे होने के बावजूद यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 305 और ग्रेनो का 286 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर रहा।
गाजियाबाद की एक्यूआई 294 रही। तीनो शहरों की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। सख्ती के तमाम दावों के बावजूद शहर की हवा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। रात का गिरता तापमान सर्दी बढ़ा रहा है। इस सीजन का सबसे कम तापमान मंगलवार को रहा। न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। दृश्यता 2 किमी रही। सर्द हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से छाई हल्की धुंध ने मौसम में ठंडक ला दी है।

