निरंजन रायपुर, रजनीश बिलासपुर, प्रीतपाल दुर्ग और सचिन नांदगांव सहकारी बैंक अध्यक्ष
16-Dec-2025 3:52 PM
उपाध्यक्षों की नियुक्ति भी, देवांगन हाथ करघा संघ के अध्यक्ष
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 दिसंबर। राज्य शासन ने जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष, और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की है। इस कड़ी में धमतरी के भाजपा नेता निरंजन सिन्हा को रायपुर जिला सहकारी बैंक, पूर्व विधायक रजनीश सिंह को बिलासपुर और प्रीतपाल सिंह बेलचंदन को दुर्ग जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनाया गया है। कुल मिलाकर 10 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें हाथकरघा विकास सहकारी संघ अध्यक्ष पद भी शामिल है।
बैंकों में राजनीतिक नियुक्तियों के बाद साफ हो गया है कि सहकारी संस्थाओं में फिलहाल चुनाव नहीं कराए जाएंगे।
रायपुर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक उपाध्यक्ष पद पर अनिमेष कश्यप (बाबी) की नियुक्ति की गई है। कश्यप रायपुर जिला ग्रामीण भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
जिला सहकारी बैंकों में कलेक्टर प्राधिकृत अधिकारी रहे हैं।
बिलासपुर बैंक में पूर्व विधायक रजनीश सिंह अध्यक्ष , रजनी साहू उपाध्यक्ष, राजनांदगांव में सचिन सिंह बघेल अध्यक्ष, पूर्व महामंत्री भाजपा भरत वर्मा उपाध्यक्ष, दुर्ग प्रीतपाल बेलचंदन अध्यक्ष, नरेश यदु उपाध्यक्ष, अंबिकापुर जिला सहकारी बैंक में रामकिशुन सिंह को अध्यक्ष जगदीश साहू को उपाध्यक्ष, और जगदलपुर में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप अध्यक्ष, श्रीनिवास मिश्रा उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
सरकार ने हाथकरघा विकास संघ के अध्यक्ष पद पर कोरबा के भाजपा नेता भोजराज देवांगन की नियुक्ति की है।

