
धर्म स्वातंत्र्य विधेयक अब कानून, डेका की मुहर
07-Apr-2026 12:06 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 अप्रैल। छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक अब कानून बन गया है। बजट सत्र में पारित इस विधेयक पर राज्यपाल रमेन डेका ने अपनी अनुमति दे दी है। इसके मुताबिक अब धर्म परिवर्तन के लिए 60 दिन पहले आवेदन देना होगा।


