देवादा सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा का एक वर्ष का कार्यकाल: विकास के साथ संवेदनशील पहल

NFA@0298
2 Min Read


पाटन। विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत देवादा की सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता देते हुए गांव के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को हर सुख-दुख में सहयोग प्रदान किया।
जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल…..
सरपंच श्रीमती वर्मा ने बीते एक वर्ष में 10 परिवारों को दशगात्र के अवसर पर सहायता राशि एवं चावल उपलब्ध कराया। इसके अलावा गांव के 17 परिवारों के बेटे-बेटियों की शादी में तथा 2 परिवारों के जन्मोत्सव में आर्थिक सहायता देकर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।
गांव में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी उन्होंने सहयोग राशि प्रदान कर सामुदायिक एकजुटता को मजबूत किया।

अपने कार्यकाल में सरपंच द्वारा गांव में कई आधारभूत विकास कार्य भी कराए गए, जिनमें प्रमुख रूप से बंधवा पारा में सीसी रोड निर्माण,वार्ड क्रमांक 2 में नाली निर्माण,सामुदायिक भवन निर्माण,
मंगलू देवता स्थल पर पेवर ब्लॉक एवं चबूतरा निर्माण,श्मशान घाट में शेड एवं प्रतीक्षालय निर्माण कार्य, इन कार्यों से गांव की आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और ग्रामीणों को सीधे लाभ मिल रहा है।

सुरक्षा और आवास सुविधा पर विशेष ध्यान…..

गांव के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी रखने में सहायता मिल रही है।
साथ ही, 45 जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित किया गया, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध हो सका।
ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ने विकास के साथ मानवीय संवेदनाओं को महत्व देते हुए ग्राम पंचायत देवादा को प्रगति और सामाजिक सौहार्द की दिशा में आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास किया है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ने विकास के साथ मानवीय संवेदनाओं को भी महत्व देते हुए गांव में सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास किया है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment