दुर्ग संभाग स्तरीय सम्मेलन व स्व ताराचंद साहू स्मृति सम्मान समारोह को लेकर परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा की बैठक सम्पन्न

NFA@0298
3 Min Read


पाटन। परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा की कार्यकारिणी बैठक गुरुवार को ग्राम देमार में आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग संभाग स्तरीय सामाजिक सम्मेलन एवं स्व. ताराचंद साहू स्मृति सम्मान समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही परिक्षेत्र स्तरीय राजिम जयंती महोत्सव के आयोजन की समीक्षा भी की गई।इस मौके पर राजिम जयंती महोत्सव में विशेष सहयोग करने वाले सभी सामाजिक पदाधिकारियों को भक्तिन माता राजिम सम्मान से सम्मानित किया गया।

बैठक में विशेष रूप से जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू उपस्थित रहे। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए सभी स्थानीय इकाई अध्यक्षों एवं परिक्षेत्रीय पदाधिकारियों से 18 जनवरी को दुर्ग में आयोजित दुर्ग संभाग स्तरीय सम्मान समारोह एवं स्व. ताराचंद साहू स्मृति सम्मान समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू ने कहा कि समाज का चुनाव हर तीन वर्ष में होता है, लेकिन चुनाव के बाद सभी को मिलकर समाज हित में निरंतर कार्य करना चाहिए। साहू समाज द्वारा किए गए कार्यों का अनुकरण अन्य समाज भी करते हैं। उन्होंने कहा कि साहू समाज ने आदर्श विवाह की शुरुआत की, जिसका अनुसरण करते हुए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रारंभ की।
उन्होंने समाज में मातृ शक्तियों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए समाज के विकास हेतु निरंतर सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। सभी आयोजनों में मातृ शक्तियों की उपस्थिति हमेशा रहती है।

बैठक को पूर्व महासचिव खेमलाल साहू ने संबोधित करते हुए परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा के सभी इकाई से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति प्रदान करने की निवेदन किया।
स्वागत भाषण परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी ने मंच संचालन गोपेश साहू एवं आभार प्रदर्शन अर्जुन साहू ने किया।

मौके पर प्रमुख रूप से अश्वनी साहू,हरिशंकर साहू,शालिक साहू,ललिता साहू,रिंकी साहू,खेमीन साहू, तनुजा साहू, ओमप्रकाश साहू,हरिराम साहू,भुवन बनपेला,रेखराम साहू, लेखराम साहू,महेंद्र साहू, हेमंत साहू,शिवकुमार साहू,शंकर साहू,अंबी साहू,संध्या साहू, अश्वनी साहू,विजय साहू,लक्ष्मण साहू,जगनू साहू, डेरहा राम साहू, गुणीराम साहू, ईश्वरी साहू,ललिता बनपेला, पीतांबरी साहू, सुरेन्द्र साहू, धीरज साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment