दि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के सेवानिवृत्त अधिकारी पेंशनर्स का स्नेह मिलन एवं संवाद का सफल आयोजन

NFA@0298
2 Min Read


दि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के सेवानिवृत्त अधिकारी पेंशनर्स का स्नेह मिलन एवं संवाद का सफल आयोजन


05-Jan-2026 3:22 PM

रायपुर, 5 जनवरी। दि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के तत्वावधान में  केबीओ शंकर नगर कार्यालय, रायपुर में सेवानिवृत्त अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं पेंशनर्स के लिए एक स्नेह-मिलन एवं संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक सेवानिवृत्त अधिकारीगण एवं पेंशनर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नरेश कंकरिया, उप महाप्रबंधक, दि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर उपस्थित रहे। अपने संबोधन में श्री कंकरिया ने क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों एवं भविष्य की पहलों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं पेंशनर्स के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि संगठन की मजबूत नींव उनके अनुभव और समर्पण से ही बनी है।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक विजय कुमार बेंडे एवं संदीप सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अधिकारियों ने भी उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया तथा सेवानिवृत्त कार्मिकों के अनुभवों को संगठन के लिए अमूल्य बताया। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारीगण एवं पेंशनर्स ने अपने विचार, अनुभव एवं महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। उन्होंने प्रबंधन द्वारा आयोजित इस प्रकार के आत्मीय कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा की।

 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त कार्मिकों से पुन: संवाद स्थापित करना, उनके बहुमूल्य अनुभवों से मार्गदर्शन प्राप्त करना एवं आपसी सौहार्द एवं जुड़ाव को और अधिक सुदृढ़ करना रहा, जिसमें यह आयोजन पूर्णत: सफल रहा। अंत में प्रबंधन की ओर से सभी उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment