
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी पाटन एवं जामगांव आर में ब्लाक पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किये गये है। जिसमें तरीघाट निवासी तोरन लाल सिन्हा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सिन्हा लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहे हैं, वतर्मान में छत्तीसगढ़ कलार समाज जिला दुर्ग महामंत्री भी है।
इस नियुक्ति पर इकाई कांग्रेस तरीघाट, सोनपुर सेक्टर,एवं ब्लाक पाटन कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने बधाई दिया।
तोरन सिन्हा ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी में नियुक्ति के लिए महासचिव राष्ट्रीय कांग्रेस पुर्व मुख्यमंत्री माननीय भुपेश बघेल जी, प्रदेश अध्यक्ष मान दीपक बैज, श्री राकेश ठाकुर अध्यक्ष जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण, श्री आशीष वर्मा पुर्व ओ एस डी, ,मोहन साहु अध्यक्ष ब्लांक कांग्रेस पाटन, महेंद्र वर्मा जिला उपाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।


