ट्रंप ने ईरान पर जल्द बड़ी कार्रवाई की बात कही, साथ ही बताया कब तक चलेगी जंग?

NFA@0298
2 Min Read


ट्रंप ने ईरान पर जल्द बड़ी कार्रवाई की बात कही, साथ ही बताया कब तक चलेगी जंग?


03-Mar-2026 9:13 AM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई जल्द होने वाली है. साथ ही दावा किया कि ईरान के साथ लगभग एक महीने तक युद्ध चलेगा.

ट्रंप ने सीएनएन से बात करते हुए कहा, “हम उन (ईरान) पर ज़ोरदार तरीक़े से कार्रवाई कर रहे हैं. मुझे लगता है सब बहुत अच्छा चल रहा है. हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है और हम उसका इस्तेमाल कर रहे हैं.”

हालांकि, ट्रंप ने आगे कहा, “हमने अभी तक उन पर बड़ी कार्रवाई की भी नहीं है. बड़ी कार्रवाई जल्द होने वाली है.”

उनसे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने ब्रिटिश संसद में कहा है कि ब्रिटेन, ईरान पर हो रहे अमेरिकी और इसराइली हमलों में शामिल नहीं होगा.

पीएम स्टार्मर ने में कहा, “अमेरिका ने ब्रिटेन से इजाज़त मांगी है कि वह ब्रिटिश बेस का इस्तेमाल करना चाहता है. अमेरिका मिसाइलों को वहीं रोकना चाहता है, जहां वे गोदामों में रखी हैं या लॉन्चर पर हैं.”

स्टार्मर ने कहा, “हमने अमेरिका के अनुरोध को मंज़ूर किया, ताकि ईरान पूरे इलाक़े में मिसाइ़लें न दाग सके और आम लोगों की जान न जाए.”

उन्होंने कहा, “फ्रांस और जर्मनी भी अमेरिका को अपने बेस का इस्तेमाल करने देंगे, ताकि ईरान की मिसाइल चलाने की क्षमता ख़त्म की जा सके.”  (bbc.com/hindi)



Source link

Share This Article
Leave a Comment