चिकन को लेकर विवाद में 12 साल के

NFA@0298
2 Min Read


21 वर्षीय ममेरे भाई ने लोहे की वस्तु से किया हमला, पुलिस जांच में खुला हत्या का राज

महाराष्ट्र । CRIME NEWS: अमरावती जिले के भातकुली तालुका से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज चिकन खाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 21 वर्षीय युवक बब्बू गौड ने गुस्से में अपने ही 12 साल के ममेरे भाई जितेराजा गौड पर घर के अंदर लोहे की भारी वस्तु से ताबड़तोड़ हमला कर दिया,

जिससे सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी और परिवार ने साजिश रचते हुए इसे दुर्घटना बताने की कोशिश की और मृतक के पिता ने पुलिस में हादसे की झूठी सूचना देकर मामला दबाने का प्रयास किया, लेकिन भातकुली पुलिस को घटनास्थल और शरीर पर चोटों के निशान देखकर शक हुआ।

– Advertisement –

Ad image

सख्त पूछताछ में परिवार की कहानी टूट गई और आरोपी ने हत्या कबूल कर ली। पुलिस ने सबूत मिटाने और गुमराह करने के आरोप में मृतक के पिता को भी आरोपी बनाया है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार मूल रूप से मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और काम के सिलसिले में अमरावती में रह रहे थे।

– Advertisement –

Ad image



Source link

Share This Article
Leave a Comment