गवर्मेंट स्कूल परिसर के पीछे झाड़ियों में आग, कमरे खाली कराए गए

NFA@0298
1 Min Read


गवर्मेंट स्कूल परिसर के पीछे झाड़ियों में आग, कमरे खाली कराए गए


02-Mar-2026 11:37 AM

रायपुर, 2 मार्च। जे एन पांडेय गवर्मेंट हाई स्कूल  परिसर के पीछे झाड़ियों में आग लग गई। स्कूल में आज  10 वी की परीक्षा चल रही थी। यह आग का धुआं और तपिश साथ लगे कमरों में भी पहुंची। इस पर उन कमरों के परीक्षार्थियों को निकाल कर दूसरे कमरों में बिठाया गया। इस सूचना पर 

फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पहुंच कर आग धुआं को बुझाने में जुट गई। फिलहाल किसी तरह के नुकसान और आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment