कबड्डी खिलाड़ी बलाचौरिया का हत्यारोपी मुठभेड़ में ढेर…..

NFA@0298
3 Min Read



चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने मोहाली के कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या के आरोपित शूटर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ बुधवार को चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लालडू के क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में ढेर हुए शूटर की शिनाख्त हरपिंदर सिंह उर्फ मिड्डू के रूप में हुई है। इस मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। पंजाब के तरनतारन जिला निवासी मिड्डू ने शूटरों को ग्राउंड सपोर्ट दिया था।

इस मामले में कत्ल के मास्टरमाइंड एशदीप सिंह को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पूछताछ पर अमृतसर से जुगराज सिंह को पकड़ा। जिसकी सूचना पर पुलिस ने हरपिंदर का एनकांउटर किया है।

मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस के अनुसार एशदीप मुख्य रूप से डोनी बल का हैंडलर और कोऑर्डिनेटर है। उसी ने मर्डर की योजना बनाई थी। कत्ल के बाद विदेश भागने के लिए वह टिकट भी बुक करवा चुका था पुलिस ने दो शूटरों आदित्य कपूर और करण पाठक की फोटो भी जारी की है, जिन्होंने योजना के तहत बलाचौरिया का कत्ल किया था।

हंस ने बताया कि एशदीप को पकड़ा गया तो पता चला कि वह 25 नवंबर को रूस से भारत आया था। यह पहले भी कई वारदातों में शामिल रहा है और बाहर जा चुका था। इसका डोनी बल के साथ सीधा संपर्क है।

आरोपी ने 14 दिसंबर को विदेश जाने के लिए टिकट बुक करवा ली थी और 15 को प्लान पूरा होने के बाद यह दिल्ली के लिए निकला। 16 तारीख को सूचना मिलने पर इसे एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया।

जब एशदीप को पकड़ा गया तो कत्लकांड से जुड़े और लोगों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद अमृतसर से जुगराज सिंह नाम के एक और आरोपी को अमृतसर पुलिस के साथ मिलकर गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक इस केस में दो लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

जिस आरोपी का एनकाउंटर हुआ है वह भी एशदीप सिंह के साथ विदेश भागने की फिराक में था। उसने उसे लालड़ू के लहली एरिया से उठाना था, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के कारण उनकी बातचीत नहीं हो पाई। आज पुलिस टीमों ने आरोपी को जब घेर लिया तो उसने फायरिंग कर दी। जिसमें दो मुलाजिम घायल हुए हैं। जवाब कार्रवाई के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment