
शुक्रवार सुबह उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता बेहद कम है। इसके चलते उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि कोहरे और धुंध के चलते देशभर में उड़ान सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ‘यात्रियों से अपील है कि वे अपनी एयरलाइंस के संपर्क में रहें और उड़ान से संबंधित अपडेट लेते रहें। साथ ही उड़ान सेवा में अतिरिक्त समय लग सकता है।’
इंडिगो एयरलाइन ने जारी की एडवाइजरी
इंडिगो एयरलाइन ने भी एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि कोहरे के चलते उत्तर भारत में उड़ान सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में इंडिगो ने लिखा, ‘दिल्ली और उत्तर भारत में सुबह कोहरे के चलते दृश्यता कम है, जिससे उड़ान सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हम आपसे सहयोग की उम्मीद करते हैं क्योंकि यह हर मौसम में होने वाली बात है। उड़ानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेवाओं का संचालन किया जाएगा। सुबह के समय यात्रा करने वाले लोगों को देरी हो सकती है। हमारी सलाह है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले फ्लाइट्स का स्टेटस चेक करें।’
delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news |
digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed
aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें 
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य
ताजा-तरीन खबरें



