ऑटो डायवर्सन में रायगढ़ नंबर-1, रिकॉर्ड आवेदन और

NFA@0298
2 Min Read


रायगढ़ । CG NEWS: रायगढ़ अनुभाग ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ऑटो डायवर्सन प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रदेश स्तर पर सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा नवा रायपुर से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य भूमि डायवर्सन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल बनाना है।

 

– Advertisement –

Ad image

इस प्रणाली के तहत नागरिक अपनी भूमि के डायवर्सन हेतु आवेदन सीधे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं और निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन चालान के माध्यम से कर सकते हैं। इससे पूरी प्रक्रिया तेज और सुगम हो गई है। रायगढ़ अनुभाग में इस व्यवस्था का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला है।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, रायगढ़ अनुभाग में अब तक 180 आवेदन ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुए हैं, जो पूरे प्रदेश में सर्वाधिक हैं। इन आवेदनों के जरिए कुल 27 लाख 9 हजार 683 रुपए की राशि चालान के माध्यम से जमा की गई है। विशेष बात यह है कि समय-सीमा का पालन करते हुए अनुविभागीय अधिकारी द्वारा 46 प्रकरणों का अंतिम निराकरण भी किया जा चुका है। अनुविभागीय अधिकारी रायगढ़ के अनुसार, ऑटो डायवर्सन प्रणाली प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल प्रक्रिया सरल हुई है, बल्कि नागरिकों को भी त्वरित और पारदर्शी सेवा मिल रही है।

– Advertisement –

Ad image

प्रदेश भर में अब तक कुल 770 आवेदन दर्ज किए गए हैं, जिनमें से अकेले रायगढ़ के 180 आवेदन इसकी अग्रणी भूमिका को दर्शाते हैं। अधिकारी ने बताया कि भविष्य में भी अभियान के रूप में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा, जिससे नागरिकों को और अधिक लाभ मिल सके।



Source link

Share This Article
Leave a Comment