एसआईआर के नाम पर उत्पीड़न का आरोप, सिलीगुड़ी में तृणमूल का प्रदर्शन

NFA@0298
2 Min Read



सिलीगुड़ी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के नाम पर आम लोगों को परेशान किए जाने के आरोप को लेकर सिलीगुड़ी के तीनबत्ती मोड़ पर तृणमूल कांग्रेस ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

प्रदर्शनस्थल पर मौजूद डाबग्राम–फुलबाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप राय ने चुनाव आयोग की भूमिका पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि, चुनाव आयोग जानबूझकर एसआईआर के नाम पर आम जनता को परेशान कर रहा है।

मतदाता सूची संशोधन के बहाने लोगों को बार-बार दफ्तर बुलाया जा रहा है और बेवजह दस्तावेज मांगे जा रहे है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने आगे कहा कि आज भले ही सीमित संख्या में लोग सड़क पर उतरे है, अगर यह उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में पूरे राज्य में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

तृणमूल नेतृत्व का दावा है कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और कथित उत्पीड़न के विरोध में उन्हें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा है। प्रदर्शन के दौरान स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया था। इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment