एयर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौटा

NFA@0298
1 Min Read



नई दिल्ली। सिंगापुर जा रहा एयर इंडिया का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण बुधवार देर रात नई दिल्ली लौट आया। विमान में सवार 190 यात्रियों को वैकल्पिक विमान से सिंगापुर भेजा गया।

सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान की उड़ान संख्?या एआई 2380 के ऑक्सिलियरी पावर यूनिट में आग की चेतावनी मिली। आग लगने की चेतावनी के कारण सिंगापुर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को टेकऑफ के तुरंत बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा। इसके बाद यात्रियों को वैकल्पिक विमान से सिंगापुर भेजा गया।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि 14 जनवरी को नई दिल्ली से सिंगापुर जा रही उड़ान एआई 2380 के परिचालन दल ने संभावित तकनीकी समस्या के चलते उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एहतियातन दिल्ली लौटने का फैसला किया। 

प्रवक्ता ने कहा कि विमान नई दिल्ली में सुरक्षित उतरा। दिल्ली में हमारी टीमों ने यात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की और उन्हें वैकल्पिक विमान से सिंगापुर के लिए रवाना किया गया। प्रवक्ता ने इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों को हुई असुविधा को लेकर खेद भी जताया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment