नई दिल्ली,इंदौर। Reena Saitia: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में दो महत्वपूर्ण नियुक्तियों को मंजूरी दी है। जारी प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष ने इंदौर की रीना बौरासी सैतिया को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
इसके अलावा, अवनिश भार्गव को मध्य प्रदेश सेवा दल का मुख्य आयोजक नियुक्त किया गया है। यह प्रस्ताव भी कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा मंजूर किया गया है।

दोनों नियुक्तियों को एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने अधिकृत पत्र जारी कर पुष्टि की।




