इंग्लैंड से हार के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड को करना होगा इंतजार

NFA@0298
2 Min Read


इंग्लैंड से हार के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड को करना होगा इंतजार


27-Feb-2026 10:37 PM

कोलंबो, 27 फरवरी इंग्लैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के मैच में शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया।

इस हार के साथ ही सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए न्यूजीलैंड को अब पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के मैच का परिणाम का इंतजार करना होगा। पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका इंग्लैंड सुपर आठ के अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहा।

न्यूजीलैंड का सात विकेट पर 159 रन पर रोकने के बाद इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

इंग्लैंड के लिए टॉम बैंटन ने सबसे ज्यदा 33 रन का योगदान दिया। विल जैक्स ने नाबाद 32, कप्तान हैरी ब्रूक ने 26, सैम कुरेन ने 24 रन का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिये।  

इंग्लैंड पारी :

फिल सॉल्ट का सीफर्ट बो हेनरी 02

जोस बटलर का सीफर्ट बो फर्ग्यूसन 00

हैरी ब्रूक का मिचेल बो फिलिप्स 26

जैकब बेथल का फिलिप्स बो रविंद्र 21

टॉम बैंटन का चैपमैन बो रविंद्र 33

सैम कुरेन का फिलिप्स बो रविंद्र 24

विल जैक्स नाबाद 32

रेहान अहमद नाबाद 19

अतिरिक्त: 04

कुल योग: (19.3 ओवर में छह विकेट पर) 161 रन

विकेट पतन: 1-2, 2-2, 3-50, 4-58, 5-100, 6-117

गेंदबाजी

हेनरी 2.3-0-19-1

फर्ग्यूसन 2-0-14-1

सैंटनर 4-0-29-0

मैककोंची 1-0-13-0

फिलिप्स 4-0-43-1

रविंद्र 4-0-19-3

सोढ़ी 2-0-21-0

(भाषा)



Source link

Share This Article
Leave a Comment