आरजेडी ने लगाया वंशवादी राजनीति करने का आरोप, बीजेपी ने दिया ये जवाब

NFA@0298
1 Min Read


आरजेडी ने लगाया वंशवादी राजनीति करने का आरोप, बीजेपी ने दिया ये जवाब


22-Nov-2025 10:06 AM

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने बिहार में एनडीए पर वंशवादी राजनीति करने का आरोप लगाया है. इस पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है.

बीजेपी नेता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा, “बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक अच्छी सरकार बनी है. सबसे अनुभव वाले मुख्यमंत्री बिहार के पास हैं और सबसे अनुभव वाले मंत्री भी बने हैं. बहुत से युवा चेहरे भी हैं.”

“आरजेडी के पास कोई और बात नहीं है, तो वो परिवारवाद का आरोप लगा रही है. ये कहना कि 10 मंत्री परिवार के हैं, ये पूरी तरह गलत है. बहुत से मंत्री हैं, जो पहले से मंत्री थे.”

“जिनके पिता बीजेपी और जेडीयू में काम करते थे, उनके बच्चे अगर पार्टी में काम नहीं करेंगे तो कहां करेंगे? क्या लालटेन पकड़ेंगे? आरजेडी बेवजह सवाल उठा रही है.”

नीतीश कुमार ने कल बिहार के सीएम पद की शपथ ली. उनके साथ 26 लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. इनमें से कई लोगों पर निशाना साधते हुए आरजेडी ने एक्स पर पोस्ट किया कि वे किन राजनेताओं के रिश्तेदार हैं. (bbc.com/hindi)



Source link

Share This Article
Leave a Comment