अस्पताल में शर्मनाक हरकत! नशे में

NFA@0298
3 Min Read


शाहजहांपुर। Hospital Viral Video: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां खुटार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात एक ऑप्टोमेट्रिस्ट हरिकेश कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अस्पताल के डॉक्टर के चेंबर में नशे की हालत में दिखाई दे रहा है। आरोप है कि उसने चेंबर में बैठकर शराब पी और नशे में धुत होकर डॉक्टर की कुर्सी पर ही पैंट में पेशाब कर दी। यह मामला सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब 7 बजे हरिकेश कुमार अपने एक सहकर्मी के साथ अस्पताल पहुंचे थे। उस समय उनकी ड्यूटी भी नहीं थी, लेकिन वे नेत्र चिकित्सक के चेंबर में बैठकर शराब पीने लगे। इसी दौरान सड़क हादसे में घायल कुछ लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे और वहां का नजारा देखकर हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि कर्मचारी नशे में पूरी तरह धुत है और चेंबर में बैठा हुआ है। लोगों ने जब इसका विरोध किया तो वह लड़खड़ाते हुए बाहर निकलने लगा। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

– Advertisement –

Ad image

वीडियो में यह भी दिख रहा है कि नशे में धुत कर्मचारी को अपनी हालत का भी होश नहीं था। जब लोगों ने उसकी गीली पैंट की ओर इशारा किया तो वह खुद को बेगुनाह बताते हुए वहां से निकलने की कोशिश करने लगा। लोगों के सवाल करने पर उसने उल्टा जवाब देते हुए कहा, “तुम लोग तो मेरे दादा हो, मैं तो आज छुट्टी पर हूं।” हालांकि उसकी लड़खड़ाती आवाज और हालत साफ बता रही थी कि वह नशे में था।

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक मिश्रा ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो बेहद आपत्तिजनक है और इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सीएचसी अधीक्षक को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। सीएमओ का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

– Advertisement –

Ad image



Source link

Share This Article
Leave a Comment