अवैध संबंध के शक में खूनी खेल; मासूमों और महिलाओं

NFA@0298
2 Min Read


पिंटू दुबे, ​बिलासपुर। CG Crime : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंडरवा गांव में बुधवार को प्रतिशोध और सनक की एक ऐसी भयावह तस्वीर सामने आई, जिसने झकझोर कर रख दिया है। अवैध संबंध के संदेह में सुलग रही नफरत की आग ने एक हँसते-खेलते परिवार को लहूलुहान कर दिया, जब सुरेश श्रीवास अपने बेटे सुमीत और नैतिक श्रीवास के साथ मिलकर हाथों में नंगी तलवारें लिए शेख सलीम और चांदी खान के घर में जा घुसा।

बताया जा रहा है कि सुरेश को अपनी पत्नी के साथ सलीम के कथित संबंधों का शक था, जिसकी तलाश में वह इस कदर अंधा हो गया कि जब उसे सलीम नहीं मिला, तो उसने घर में मौजूद बेगुनाह महिलाओं और बच्चों को ही अपना निशाना बना लिया। हमलावरों ने आव देखा न ताव और घर के भीतर मौजूद लोगों पर तलवारों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए, जिससे घर की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला मुराद बी की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

– Advertisement –

Ad image

इस बर्बर हमले में घर के पांच मासूम बच्चे और दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनकी चीख-पुकार से पूरा गांव दहल उठा। घटना के बाद इलाके में व्याप्त भारी तनाव और आक्रोश को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने स्वयं मोर्चा संभाला और पुलिस की मुस्तैदी से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फिलहाल घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है और गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है, वहीं पुलिस इस जघन्य हत्याकांड के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

– Advertisement –

Ad image

Mahtari Vandana Yojana से जुड़ी बड़ी खबर, महिलाएं जल्दी करा लें ये काम, नहीं तो रुक सकती है आपकी अगली किस्त

CG Crime : शादी का दबाव बना रही थी नाबालिग गर्लफ्रेंड, प्रेमी ने दोस्तों संग मिलकर दी ऐसी खौफनाक मौत, कांप जाएंगे आप 

 

 

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment