अभियोजन पक्ष ने राहुल गांधी की आवाज मिलान की मांग की, 23 मार्च को होगी सुनवाई

NFA@0298
1 Min Read



सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर कोर्ट में रायबरेली सांसद राहुल गांधी पर चल रहे मानहानि के मुकदमे में एक नया मोड़ आया है। अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में दाखिल एक सीडी से राहुल गांधी की आवाज का मिलान कराने की गुरुवार को मांग की है। राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा था कि सीडी में उनकी आवाज नहीं है।

पूर्व भाजपा अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी ने टिप्पणी की थी। गुरुवार को यह मुकदमा बहस के लिए नियत था, लेकिन परिवादी के अधिवक्ता संतोष पांडे ने एक नया प्रार्थनापत्र दाखिल कर दिया। इस प्रार्थनापत्र पर 23 मार्च को सुनवाई होगी। 



Source link

Share This Article
Leave a Comment